Flowers and Fragrances

Gardenia flower from Jijiwisha's adopted park

www.jijiwishasociety.org
सफेद फूलों की श्रृंखला में रातरानी, जूही, बेला, मनोकामिनी के बाद....आज हम बात करेंगे एक और खूबसूरत सफेद फूल की जो की खुशबू से भरा होता है।
इसका नाम है गंधराज जिसको इंग्लिश में गार्डेनिया फ्लावर कहते हैं .यह एक सुंदर घर पर उगने वाला पौधा है जिसका कॉमन नाम केप जैस्मिन और एवर ब्लूमिंग गार्डेनिया है।
गंधराज का मूल स्थान जापान, इंडिया और चाइना है और इस फूल के पौधे अपनी मीठी खुशबू के लिए जाने जाते हैं.गंधराज एक सदाबहार झाड़ी है और इसके छोटे पेड़ लगभग 6 से 8 फीट ऊंचे हो सकते हैं। एक पूर्ण विकसित झाड़ी आमतौर पर गोल दिखती है।
घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधे की ऊंचाई और चौड़ाई केवल 18 इंच तक की बढ़ सकती है और अगर अच्छे जलवायु में अगर इसे बाहर की तरफ लगाया जाए तो यह कम से कम 6 फीट की ऊंचाई प्राप्त कर सकता है इसकी पत्तियां 2 इंच से 19.7 इंच तक लंबी और 1.2 इंच से 9.8 इंच चौड़ी होती है। पत्तों का रंग गहरा हरा होता है और उसकी बनावट चमड़े की तरह चमकदार होती है .इसके फूल एक या छोटे गुच्छों में खिलते हैं और यह पांच से 12 सेंटीमीटर तक खिलते हैं . इसमें करीब 5:00 से 12 पंखुड़ियां होती है।इसकी कई प्रजातियां होती हैं जो की बहुत ही सुगंधित होती हैं। पौधे की बढ़त के साथ इसके फूलों का रंग मलाईदार पीला हो जाता है और उसको छूने में लचीलापन महसूस होता है।
बारिश के पानी संपर्क में फूल का रंग भूरा होने लगता है।
गंधराज के खिलने का का समय मध्य वसंत से लेकर मध्य गर्मी होता है और यह 20 से 23 डिग्री, 15 से 16 डिग्री तक के तापमान में अच्छी तरह से पनपता है। इसके पौधे को लगाने से पहले इसकी मिट्टी को ठीक से तैयार करना जरूरी होता है मिट्टी का उपयोग सबसे अच्छा होता है और इसकी मिट्टी को हमेशा नम रखना पड़ता है, इसमें अधिक पानी ना डालें।
यदि आप गंधराज लगाना चाहते हैं तो जीजिविषा सोसाइटी आपकी सहायता कर सकती है। यह जानकारी आपको किसी लगी आप हमें अपने कमेंट के ज़रिए बता सकते हैं।
नोट: संलग्न चित्र जीजिविषा सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए पार्कों में से एक मे लगाए गए गंधराज के पौधे की है।
#JijiwishaSociety
#FlowersandFragrances
#Aroma
#biodiversity
#NGOsInLucknow